JNVST Class 6 Syllabus & Exam Pattern 2027-28
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा — नवीनतम आधिकारिक गाइडलाइन, पाठ्यक्रम व परीक्षा रणनीति
कुल प्रश्न (Questions)
80 वस्तुनिष्ठ (MCQs)
कुल अंक (Total Marks)
100 अंक (Marks)
कुल समय (Duration)
2 घंटे (11:30 AM - 1:30 PM)
अंक योजना (Marking)
1.25 अंक/प्रश्न (No Negative)
- आयु सीमा (Age Limit): अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2015 से 31.07.2017 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
- अध्ययन योग्य कक्षा: विद्यार्थी सत्र 2026-27 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 (Class V) में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
- जिले की बाध्यता: छात्र केवल उसी जिले के नवोदय विद्यालय (JNV) में आवेदन कर सकता है जहाँ का वह मूल निवासी है और जहाँ वह कक्षा 5 में पढ़ रहा है।
- रिपीटर नियम (Caution): जो छात्र पहले ही कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा परीक्षा दे रहे हैं, वे पात्र नहीं हैं। केवल प्रथम बार आवेदन करने वाले ही पात्र हैं।
- ग्रामीण कोटा (Rural Quotas): जिले की 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। कक्षा 3, 4 और 5 तीनों वर्ष ग्रामीण स्कूल में पढ़े होना आवश्यक है।
नवोदय प्रवेश परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे। समय सीमा 2 घंटे की होगी (दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय देय है):
| खण्ड (Section) | विषय नाम (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | अनुशंसित समय | न्यूनतम उत्तीर्णांक |
|---|---|---|---|---|---|
| खण्ड - 1 (Part A) | मानसिक योग्यता (Mental Ability Test - MAT) | 20 प्रश्न | 25 अंक | 30 मिनट | 14 अंक (Qualifying) |
| खण्ड - 1 (Part B) | पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies - EVS) | 20 प्रश्न | 25 अंक | 30 मिनट | 14 अंक (Qualifying) |
| खण्ड - 2 | अंकगणित परीक्षा (Arithmetic Test) | 20 प्रश्न | 25 अंक | 30 मिनट | 07 अंक (Qualifying) |
| खण्ड - 3 | भाषा परीक्षा (Language Test - Hindi/English) | 20 प्रश्न | 25 अंक | 30 मिनट | 07 अंक (Qualifying) |
| कुल योग (Total Pattern) | 80 प्रश्न | 100 अंक | 2 घंटे (120 Min) | प्रत्येक सेक्शन पास अनिवार्य | |
1. मानसिक योग्यता परीक्षा (Mental Ability Test - 20 प्रश्न / 25 अंक)
यह एक अभाषिक (Non-Verbal) परीक्षण है जो चित्र और आरेखों पर आधारित होता है। इसमें मुख्य 5 प्रकार के प्रश्न शामिल हैं:
- Pattern Completion (चित्र पूर्ण करना): गायब हिस्से की पहचान कर चित्र पूरा करना।
- Figure Series Completion (चित्र श्रृंखला पूर्ण करना): क्रमबद्ध चित्रों की अगली आकृति चुनना।
- Geometrical Figure Completion (ज्यामितीय आकृति पूर्ति): त्रिभुज, वर्ग या वृत्त को पूरा करने वाली सही आकृति चुनना।
- Mirror & Water Imaging (दर्पण एवं जल प्रतिबिंब): दर्पण (XY रेखा) में सही प्रतिबिंब की पहचान।
- Embedded Figure (छिपी हुई आकृति): दी गई मुख्य आकृति किस विकल्प में छिपी है, उसे ढूँढना।
2. पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies - EVS - 20 प्रश्न / 25 अंक)
इसमें 15 बहुविकल्पीय प्रश्न और 1 गद्यांश आधारित 5 प्रश्न होंगे। यह विषय दैनिक जीवन के विज्ञान, सामाजिक परिवेश और पर्यावरण से जुड़ा है:
- प्राकृतिक जगत (The Natural World): जल चक्र (Evaporation, Condensation), नदियाँ, पर्वत, जलीय व स्थलीय जीव-जंतु, प्राकृतिक आपदाएँ, आश्रय/मकान के प्रकार।
- मानव शरीर एवं स्वास्थ्य (Human Body): पोषक तत्व, स्वच्छता, सुपर सेंस (घ्राण व श्रवण शक्ति), पाचन, श्वसन एवं परिसंचरण तंत्र का बेसिक ज्ञान।
- दैनिक जीवन में विज्ञान: भोजन संरक्षण (अचार बनाना, उबालना), जल एवं वायु प्रदूषण, जल व मृदा संरक्षण।
- सामाजिक परिवेश एवं भारत (Social Surroundings): भारत में सबसे बड़ा/छोटा/ऊँचा, राज्य-राजधानी, राष्ट्रीय प्रतीक, भारत के त्यौहार, ऋतुएँ, वन, फसलें, वस्त्र व रेशे।
3. अंकगणित परीक्षा (Arithmetic Test - 20 प्रश्न / 25 अंक)
गणितीय दक्षताओं एवं अनुप्रयोगों का परीक्षण करने वाले 12 मुख्य टॉपिक्स:
- संख्या और संख्या प्रणाली (आरोही/अवरोही क्रम, स्थानीय मान, 10/100/1000 के सन्निकट)।
- पूर्ण संख्याओं पर चार मौलिक संक्रियाएँ (जोड़, घटाव, गुणा, भाग)।
- गुणनखंड और गुणज (Factors & Multiples) उनके गुणों सहित।
- भिन्न एवं बुनियादी संक्रियाएँ (समान भिन्नों का जोड़ व घटाव, भिन्नों का गुणा)।
- मापन (Measurement): लंबाई, द्रव्यमान, धारिता, समय, धन और इकाई परिवर्तन।
- गणितीय व्यंजकों का सरलीकरण (Simplification).
- परिमाप एवं क्षेत्रफल (बहुभुज का परिमाप, वर्ग, आयत व समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल)।
- कोणों के प्रकार एवं उनके अनुप्रयोग (दिशाएँ और मानचित्रण)।
- आंकड़ा विश्लेषण (Data Analysis): बार डायग्राम, सारणी और पिक्टोग्राफ।
4. भाषा परीक्षा (Language Test - Hindi/English)
- कुल 4 अपठित गद्यांश (Passages) दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गद्यांश के नीचे 5 प्रश्न होंगे (कुल 20 प्रश्न)।
- गद्यांशों में से सीधे उत्तर चुनने के अलावा व्याकरण, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, और शब्द-सामर्थ्य (Vocabulary) के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेन का प्रकार: केवल नीले या काले बॉल पॉइंट पेन (Blue/Black Ballpoint Pen) का ही उपयोग करें। पेंसिल का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
- कोई संशोधन नहीं: OMR पर एक बार गोला काला करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता। फ्लूइड (White Fluid), इरेज़र या खुरचना सख्त मना है।
- ऑटोमेटेड चेकिंग: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक मशीनों द्वारा होता है, अतः री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) का कोई प्रावधान नहीं है।
🏆 IPS Academy, में तैयारी का विशेष लाभ !
संस्थान के निदेशक श्रीमान नन्दलाल शर्मा (Ex-Navodayan) के मार्गदर्शन में बच्चों को केवल सिलेबस नहीं रटाया जाता, बल्कि नवीनतम OMR पैटर्न पर daily mock tests, speed maintenance और EVS प्रैक्टिकल लर्निंग कराई जाती है। यही कारण है कि IPS Academy रतनगढ़ से अब तक 226 से अधिक विद्यार्थी नवोदय में चयनित हो चुके हैं!
🏫 100% All-Inclusive Residential Care & Hostel
"कक्षा 3, 4 व 5 के लिए 100% समर्पित नवोदय फाउंडेशन व हॉस्टल बैच की जानकारी लें।
📋 Check Eligibility for Navodaya Exam (पात्रता की जाँच करें)
क्या आपका बच्चा नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027-28 के लिए पात्र है? आयु सीमा, कक्षा (3, 4 व 5) और ग्रामीण/शहरी नियमों की तुरंत जाँच करें।