NTA सूचना पर आधारित गाइड

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश RMS CET 2026 कक्षा 6 — पूरी जानकारी

पात्रता, परीक्षा pattern, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया सरल हिंदी में। अंतिम और मान्य जानकारी हमेशा NTA / राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की आधिकारिक सूचना की होगी।

13 दिसंबर 2026 (pen-paper)लिखित परीक्षा
200 + 20लिखित + साक्षात्कार अंक
5राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
कक्षा 6सत्र 2027–28

जानकारी अंतिम बार जाँची: 25 नवंबर 2026

RMS CET FAQ

अभिभावकों के मुख्य प्रश्न

01 मूल जानकारी

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) क्या हैं?

रक्षा मंत्रालय (थल सेना) के अंतर्गत चलने वाले आवासीय स्कूल, जो CBSE से संबद्ध हैं। कुल 5 स्कूल: चैल (हिमाचल प्रदेश), अजमेर व धौलपुर (राजस्थान), बेलगाम व बेंगलुरु (कर्नाटक)।

RMS CET क्या है?

Rashtriya Military Schools Common Entrance Test — कक्षा 6 और कक्षा 9 (सत्र 2027–28) में प्रवेश की परीक्षा, जो NTA कराता है।

राजस्थान के बच्चों के लिए कौन-से RMS पास हैं?

राजस्थान में दो राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल हैं — अजमेर और धौलपुर। स्कूल का आवंटन merit, सीट और नियमों के अनुसार होता है।

परीक्षा कब है?

13 दिसंबर 2026 (pen-paper)।

02 पात्रता

कक्षा 6 के लिए आयु क्या होनी चाहिए?

31 मार्च 2027 को आयु 10 से 13 वर्ष — जन्म 01 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच (दोनों तिथियाँ शामिल)। युद्ध में शहीद (KIA) सैनिकों के बच्चों को ऊपरी आयु में 6 माह की छूट।

कौन-सी कक्षा पढ़ रहा बच्चा आवेदन कर सकता है?

जो मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 पढ़ रहा हो या पास कर चुका हो।

क्या केवल सैनिकों के बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, सामान्य नागरिकों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। सीटों का एक बड़ा हिस्सा सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित है; सटीक बँटवारा आधिकारिक सूचना में देखें।

क्या लड़कियाँ आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, RMS में लड़कियों के लिए सीटें आरक्षित हैं। सटीक संख्या आधिकारिक सूचना में देखें।

03 परीक्षा pattern

लिखित परीक्षा में कौन-से विषय हैं?

अंग्रेज़ी, बुद्धिमत्ता परीक्षा, गणित और सामान्य ज्ञान व समसामयिकी — हर भाग 50 अंक। प्रश्न कक्षा 5 स्तर के होते हैं।

परीक्षा किस तरीके से होती है?

OMR आधारित, 2 घंटे 30 मिनट; कक्षा 6 का प्रश्न-पत्र हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों में; कक्षा 5 स्तर के प्रश्न।

अंग्रेज़ी के अंक merit में जुड़ते हैं?

नहीं। अंग्रेज़ी में केवल उत्तीर्ण (न्यूनतम अंक) होना ज़रूरी है; merit बाकी तीन विषयों और साक्षात्कार से बनती है।

न्यूनतम अंक कितने चाहिए?

अंग्रेज़ी में 35% और बाकी हर विषय में 40% (पिछली सूचनाओं के अनुसार — नई सूचना से पुष्टि करें)।

04 आवेदन व चयन

इस वर्ष के आवेदन की स्थिति क्या है?

आवेदन बंद — 23 सितंबर से 20 अक्टूबर 2026 (विलंब शुल्क सहित 25 अक्टूबर तक) हुए थे।

आवेदन शुल्क कितना था?

सामान्य / OBC: ₹1,000; SC / ST व शहीद सैनिकों के आश्रित: ₹750।

चयन कैसे होता है?

पहले लिखित परीक्षा; फिर चुने गए बच्चों का साक्षात्कार व चिकित्सा जाँच (फरवरी–मार्च 2027, संभावित); अंतिम merit = लिखित + साक्षात्कार अंक; स्कूल 1 अप्रैल 2027 से।

साक्षात्कार में क्या देखा जाता है?

बच्चे का आत्मविश्वास, बोलने की क्षमता, सामान्य समझ और व्यक्तित्व। साक्षात्कार 20 अंक का होता है।

05 IPS Academy

क्या IPS Academy मिलिट्री स्कूल परीक्षा की तैयारी कराती है?

हाँ, नवोदय तैयारी से अलग विशेष कार्यक्रम के रूप में — विवरण इसी पेज के "IPS Academy" भाग में। वर्तमान स्थिति: वर्तमान batch, सीट और प्रवेश की जानकारी के लिए संपर्क करें।

साक्षात्कार की तैयारी कैसे होती है?

IPS Academy के Foundation व Soft Skills कार्यक्रम में बोलना, आत्मविश्वास और अनुशासन पर नियमित अभ्यास होता है।

क्या चयन की गारंटी है?

नहीं। कोई भी संस्थान चयन की गारंटी नहीं दे सकता।

Exam Pattern

RMS CET कक्षा 6 — विषयवार

भागअंकन्यूनतम %
अंग्रेज़ी (केवल उत्तीर्ण होना ज़रूरी; merit में नहीं जुड़ता)5035%
बुद्धिमत्ता परीक्षा (Intelligence)5040%
गणित (Mathematics)5040%
सामान्य ज्ञान व समसामयिकी5040%
साक्षात्कार (Interview)20—

आधिकारिक स्रोत: NTA RMS CET सूचना और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल website। तिथि, शुल्क या नियम बदल सकते हैं — निर्णय से पहले देखें: AISSEE (NTA) Portal • RMS CET (NTA) Portal • Rashtriya Military Schools

IPS Academy

मिलिट्री स्कूल (RMS CET) की तैयारी IPS Academy में

यह नवोदय तैयारी से अलग विशेष कार्यक्रम है।

वर्तमान स्थिति: वर्तमान batch, सीट और प्रवेश की जानकारी के लिए संपर्क करें — +91 9983332274।

Concept Building

गणित, भाषा और reasoning — रटने के बजाय समझ।

नियमित अभ्यास व Mock Test

परीक्षा जैसे प्रश्न, सटीकता, गति और समय-प्रबंधन।

सामान्य ज्ञान व आत्मविश्वास

GK, समसामयिकी और बोलने का अभ्यास; कमज़ोर हिस्सों पर अतिरिक्त ध्यान।

Compare

नवोदय, सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल — एक नज़र में

बिंदुनवोदय (JNVST)सैनिक स्कूल (AISSEE)मिलिट्री स्कूल (RMS CET)
परीक्षा तिथि28 नवंबर 202631 जनवरी 2027 (रविवार)13 दिसंबर 2026 (pen-paper)
कुल अंक100300200 + 20 साक्षात्कार
विषयMAT, अंकगणित, भाषाभाषा, गणित, बुद्धिमत्ता, सामान्य ज्ञानअंग्रेज़ी, बुद्धिमत्ता, गणित, सामान्य ज्ञान
साक्षात्कारनहींनहींहाँ

मिलिट्री स्कूल तैयारी की जानकारी लें

IPS Academy के विशेष कार्यक्रम, batch और सीटों की जानकारी के लिए सीधे संपर्क करें।

स्रोत: NTA (exams.nta.nic.in) • अंतिम अपडेट: November 2026