IPS ACADEMY, RATANGARH

विद्यार्थी एवं अभिभावक हेतु आधिकारिक नियम, शर्तें एवं दिशानिर्देश (Academic & Hostel Guidelines)

📜 विद्यार्थी एवं अभिभावक हेतु नियम व शर्तें
  • 1 आई.पी.एस. एकेडमी द्वारा लिए जाने वाले आईक्यू (IQ) टेस्ट और प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेने के बाद ही आपके पुत्र/पुत्री का प्रवेश लिया जाना संभव होगा।
  • 2 आई.पी.एस. एकेडमी में केवल कक्षा तीन (3), चार (4) तथा कक्षा पांच (5) में अध्ययनरत विद्यार्थियों का ही प्रवेश लिया जाता है। इसके अलावा अन्य किसी कक्षा के विद्यार्थी का प्रवेश स्वीकार्य नहीं है।
  • 3 आई.पी.एस. एकेडमी में प्रवेश के लिए आवश्यक आवेदन प्रपत्र पूर्ण रूप से स्वच्छ राइटिंग में बिना किसी काट-छांट के भरा हुआ होना चाहिए तथा निर्धारित स्थान पर स्वयं विद्यार्थी तथा अभिभावक के हस्ताक्षर करने अनिवार्य हैं।
  • 4 संस्थान के नियमानुसार आपके पुत्र/पुत्री को संस्थान के छात्रावास में आवासीय व्यवस्था लेकर ही शिक्षा अर्जित करनी होगी।
  • 5 आपके पुत्र/पुत्री के आवास एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था आई.पी.एस. एकेडमी द्वारा ही की जाएगी।
  • 6 प्रवेश से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं फीस का भुगतान करने पर ही विद्यार्थी का प्रवेश स्वीकार्य होगा।
  • 7 प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थी से मिलने, अवकाश के दौरान घर ले जाने तथा पुनः संस्थान में छोड़ने के लिए माता-पिता के अलावा केवल वही अभिभावक आ सकेंगे जिनका नाम और फोटो अभिभावक प्रपत्र में अंकित है।
  • 8 अभिभावक के द्वारा विद्यार्थी के साथ फोन संपर्क केवल रविवार को ही किया जाना निर्धारित किया गया है, किसी विशेष और आवश्यक परिस्थिति में निर्देशक महोदय के आदेशानुसार अन्य किसी वार को संपर्क करवाया जा सकेगा।
  • 9 एकेडमी परिसर में कक्षा संचालन तथा खेलकूद गतिविधि के समय विद्यार्थी को निर्धारित वेशभूषा (Uniform) पहनना अनिवार्य होगा।
  • 10 नवोदय तैयारी हेतु आवश्यक पाठ्यक्रम संबंधित पुस्तकें, लेखन सामग्री, संस्थान की यूनिफॉर्म, भोजन के लिए आवश्यक बर्तन तथा बिस्तर के रूप में गद्दा व बेडशीट संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे; अतः आपको यह साथ लाने की आवश्यकता नहीं है।
  • 11 विद्यार्थी के लिए दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे साबुन, मंजन, तेल, ब्रश, जूते-चप्पल आदि अभिभावक को उपलब्ध करवाने होंगे।
  • 12 आप अपने पुत्र/पुत्री को किसी भी प्रकार का मूल्यवान एवं आपत्तिजनक सामान जैसे नकद राशि, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, सोने की चैन, मूर्ति, अंगूठी, माला, बाली, खिलौना तथा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रिक सामान नहीं दें। ध्यान रहे अगर यह सामान किसी विद्यार्थी के पास पाया जाता है तो संस्थान द्वारा उसे ज़ब्त कर लिया जाएगा।
  • 13 यदि विद्यार्थी किसी संक्रमित रोग अथवा लंबे समय से चल रही बीमारी से ग्रसित है, तो ऐसे विद्यार्थी का प्रवेश संस्थान में नहीं किया जा सकेगा।
  • 14 माता-पिता अथवा अभिभावक को अपने बच्चे से मिलने का समय महीने के द्वितीय शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे के बाद एवं शाम 7 बजे से पहले का निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अलावा अभिभावक को अन्य किसी भी समय एकेडमी परिसर में मिलने अथवा विद्यार्थी के साथ रहने की अनुमति नहीं होगी।
  • 15 संस्थान में अवकाश के अवसर पर विद्यार्थी के आगमन एवं प्रस्थान के लिए माता-पिता या अभिभावक का साथ होना अनिवार्य है। ध्यान रहे किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी को अकेले भेजा जाना अथवा किसी यातायात साधन में अकेले बैठा देना स्वीकार्य नहीं है।
  • 16 विद्यार्थी के प्रवेश लेने के तदोपरांत किसी कारणवश यदि संस्थान को बीच सत्र में छोड़ना पड़ जाता है तब प्रवेश दिनांक से संस्थान को छोड़ने की दिनांक तक प्रति दिवस के हिसाब से कुल राशि काटकर ही बकाया जमा फीस वापस लौटाई जाएगी।
📁 आवश्यक दस्तावेज एवं हॉस्टल सामग्री

📄 प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • एकेडमी द्वारा लिए गए IQ टेस्ट व प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण चयन प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी के पहचान प्रपत्र की फोटो प्रतिलिपि
  • विद्यार्थी के जन्म प्रमाण पत्र की फोटो प्रतिलिपि
  • हाल ही में उत्तीर्ण की गई कक्षा की अंक तालिका फोटो प्रतिलिपि
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T.C.) की मूल प्रति (यदि लागू हो)
  • विद्यार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो (3 प्रतियां)
  • माता व पिता के पहचान प्रपत्र की फोटो प्रतिलिपि
  • माता व पिता की पासपोर्ट साइज फोटो (1-1 प्रति)
  • दो अन्य संरक्षकों के पहचान प्रपत्र एवं पासपोर्ट फोटो (जो मिलने/छुट्टी में लेने आएंगे)

🧳 हॉस्टल के विद्यार्थी हेतु आवश्यक सामग्री

  • छोटा बक्सा (सन्दूक) ताले व चाबी सहित
  • कांच व कंघा एवं बालों का तेल
  • टूथपेस्ट एंड टूथब्रश
  • नहाने व कपड़े धोने का साबुन
  • सामान्य कपड़े (2 या 3 जोड़ी)
  • तौलिया, बनियान व अंडरवियर (2 जोड़ी)
  • जुराब (2 जोड़ी) व हवाई चप्पल
  • ओढ़ने का चद्दर व पानी की बोतल
⏰ कक्षा 5 (हिन्दी माध्यम) - दैनिक दिनचर्या
समय (Time) गतिविधि / विषय (Activity / Subject)
05:30 AM - 05:40 AMसुबह उठने का समय
05:40 AM - 06:30 AMफ्रेश होना, ब्रश करना व रूम सेट करना
06:30 AM - 07:00 AMयोगा एवं व्यायाम
07:00 AM - 08:00 AMनहाना तथा कपड़े वॉशिंग के लिए देना
08:00 AM - 08:30 AMप्रार्थना सभा
08:30 AM - 09:00 AMसुबह का नाश्ता
09:00 AM - 10:00 AMअंग्रेजी शिक्षण
10:00 AM - 11:00 AMगणित शिक्षण
11:00 AM - 11:05 AMलघु शंका अवकाश
11:05 AM - 12:00 PMहिन्दी शिक्षण
12:00 PM - 01:00 PMमानसिक योग्यता (Mental Ability)
01:00 PM - 02:30 PMदोपहर का भोजन एवं आराम
02:30 PM - 03:30 PMगणित (वर्कशीट/पेपर सॉल्यूशन)
03:30 PM - 04:30 PMहिन्दी (वर्कशीट/पेपर सॉल्यूशन)
04:30 PM - 05:00 PMफल/स्नैक्स वितरण (रिफ्रेशमेंट)
05:00 PM - 06:00 PMटॉपिक / मेजर टेस्ट (दैनिक मूल्यांकन)
06:00 PM - 07:00 PMखेलकूद (इनडोर/आउटडोर गेम्स)
07:00 PM - 07:30 PMनिदेशक द्वारा समस्या समाधान पर चर्चा (Doubt Clearing)
07:30 PM - 08:00 PMसंध्या प्रार्थना
08:00 PM - 08:30 PMरात्रि भोजन
08:30 PM - 10:00 PMस्वयं अध्ययन व होमवर्क (Self Study)
🍽️ मैस मैन्यू चार्ट (Mess Menu)
वार नाश्ता (प्रातः 8 बजे) दोपहर भोजन (दोपहर 1 बजे) रिफ्रेशमेंट (सायं 5 बजे) रात्रि भोजन (रात्रि 8 बजे)
सोमवारदही पुलावहरी सब्जी, चटनी, चपाती, रायताफ्रूट्समिक्स वेज, चपाती, आमरस/दूध
मंगलवारचना मसालाहरी सब्जी, दाल, राइस, चपाती, रायताबिस्कुटसूखी सब्जी, चपाती, रायता/दूध
बुधवारदूध खिचड़ीमिक्स वेज, लाल चटनी, चपाती, रायतानमकीन (मिक्सर)हरी सब्जी, चपाती, आचार, दूध/रायता
गुरुवारपोहा दहीआलू की सूखी सब्जी, चटनी, चपाती, रायताफ्रूट्सदही प्याज की सब्जी, चपाती, दूध/आमरस
शुक्रवारमीठा चावल, दूधबेसन गट्टा, हरी मिर्च, चपाती, रायताबिस्कुटमिक्स दाल, चपाती, राइस, चटनी, रायता
शनिवारअचार पूरी / दही रोटीहरी सब्जी, चपाती, रायता, आचारझालमूड़ीकढ़ी, राइस, चटनी, चपाती
रविवारअंकुरित मूंग/चना, दहीआलू मटर, चपाती, लुंजी, बूंदी रायतास्नैक्स मखानाचना मसाला, चपाती, रायता/दूध
📌 विशेष टिप्पणी: हरी सब्जी सीजन के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएगी। किसी विशेष त्योहार अथवा छात्र-छात्रा के जन्मदिन के अवसर पर विशेष डाइट दी जाएगी।